Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
SRH Vs LSG IPL 2026: हैदराबाद में होगी रनों की बारिश, क्या Rishabh Pant फिर से करेंगे ओपनिंग? इन 2 प्लेयर्स पर रहेंगी सभी की नजरें

SRH Vs LSG IPL 2026: हैदराबाद में होगी रनों की बारिश, क्या Rishabh Pant फिर से करेंगे ओपनिंग? इन 2 प्लेयर्स पर रहेंगी सभी की नजरें

DNP India Hindi 2 months ago
Photo Credit: Google

सआरएच टीम प्लेयर्स और एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत

SRH Vs LSG IPL 2026: बीते दिनों एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के ढेरों सारे कैमरों के सामने जो कुछ हुआ, उस बारे हर कोई जानता है।

ऐसे में रविवार को एलएसजी का मुकाबला एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। ऐसे में क्या फिर ऋषभ पंत अपनी टीम के लिए ओपनिंग करेंगे? क्या मुकाबले के बाद एक बार फिर एलएसजी टीम के मालिक संजीव गोयनका चर्चा में आएंगे? खैर इन सबसे परे मैच की बात करें, तो दोपहर में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एसआरएच बनाम एलएसजी आईपीएल 2026 मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के कुछ खास खिलाड़ियों पर सभी फैन्स की नजरें रहेंगी।

एसआरएच बनाम एलएसजी आईपीएल 2026 मैच में यह युवा खिलाड़ी मचाएगा तूफान

पहले एसआरएच टीम की बात करें, भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपनी तूफानी बैटिंग से फैन्स का दिल जीत सकते हैं। बता दें कि अभिषेक शर्मा ने अभी तक 2 मुकाबलों में 55 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 48 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में धाकड़ बैटर अपनी पुरानी फॉर्म में लौट चुका है। अपनी तूफानी बैटिंग और बड़े-बड़े शॉट्स के दम पर किसी भी गेंदबाज की लाइन एंड लेंथ बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में एसआरएच को इनसे काफी उम्मीद होंगी।

एसआरएच बनाम एलएसजी आईपीएल 2026 मुकाबले में ऋषभ पंत पर रहेंगी फैन्स की नजरें

दूसरी तरफ, एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के खास खिलाड़ी की बात करें, तो सभी फैन्स की निगाहें कप्तान ऋषभ पंत पर रह सकती है। पंत ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ओपनिंग की थी, मगर कुछ रन बनाकर ही वे रन आउट हो गए थे। ऐसे में एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कप्तान पंत और टीम मालिक संजीव गोयनका के मध्य तीखी बातचीत देखने को मिली थी। ऐसे में सवाल है कि क्या कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर हैदराबाद में एसआरएच के खिलाफ ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post