Dailyhunt
Swollen Fingers: एक उंगली का सूजना क्या आपके लिए है रेड सिग्नल, एम्स विशेषज्ञ ने बताया कैसे खतरे को पहचानें

Swollen Fingers: एक उंगली का सूजना क्या आपके लिए है रेड सिग्नल, एम्स विशेषज्ञ ने बताया कैसे खतरे को पहचानें

DNP India Hindi 3 months ago
Photo Credit- Google Swollen Fingers

Swollen Fingers

Swollen Fingers: क्या कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है जब आप सुबह उठते हैं और आपकी एक उंगली में सूजन महसूस होता है। क्या आप इसे नॉर्मल समझने की हर बार गलती करते हैं लेकिन यह हर बात नॉर्मल नहीं होता है।

डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को इस बारे में आगाह करती हुई नजर आई है। ऐसा भी होता है कि कभी-कभी हाथों में सूजनकी वजह किसी कीड़े का काटना या चोट हो सकता है लेकिन अगर आप इसकी वजह से प्रभावित नहीं है तो आपके लिए खतरा हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसे लेकर एम्स ट्रेंड एक्सपर्ट डॉक्टर प्रियंका ने किस तरह से लोगों को आगाह किया है।

एक उंगली में सूजन की क्या हो सकती वजह

डॉ प्रियंका इस दौरान कहती है कि एक फिंगर में स्वेलिंग ज्यादातर ट्रॉमा की वजह से भी हो सकता है जैसे कहीं पर आपको चोट लग गई हो या फिर किसी कीड़े ने आपको काट लिया हो। इसकी एक बजट गाउट भी हो सकता है लेकिन डॉक्टर प्रियंका कहती है कि अगर आपको परेशानी कई उंगलियों में है तो इसकी वजह यह है।

Swollen Fingers का मतलब गाउट में भी हो सकता है आपको खतरा

वैसे गाउट कभी भी आपने हाथ को सबसे पहले प्रभावित नहीं करता है। यह हाई यूरिक एसिड की वजह से होता है वह पहले बड़े जॉइंट्स को प्रभावित करता है। यह पैर के अंगूठे कर जॉइंट्स या फिर एंकल को प्रभावित कर सकता है।

गठिया भी हो सकती है वजह

डॉक्टर प्रियंका कहती है कि अर्थराइटिस में यह आपके छोटे जॉइंट्स पर पहले प्रभाव डालते हैं। यह आपके फिंगर के जॉइंट्स को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है लेकिन इस दौरान आपके कई जॉइंट्स को खतरा होता है। जैसे आपके हाथ के कई सारे जॉइंट्स में दर्द होगा और सुबह उठने के बाद उसमें अकड़न का अनुभव होगा।

जॉइंट में स्वेलिंग को लेकर क्या करवा सकते हैं आप

आपको भी सुबह उठने के बाद जॉइंट में स्वेलिंग नजर आती है और यह नॉर्मल नहीं लगता है तो डॉक्टर प्रियंका के मुताबिक आप थाइरॉएड लेवल, यूरिक एसिड, आयरन फैक्टर की जांच करवा सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post