Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Tiger Shroff ने बताया 30 के बाद भी कैसे रह सकते हैं फिट, जानें एक्टर 35 की उम्र में लाइफस्टाइल को लेकर किस हद तक है स्ट्रिक्ट

Tiger Shroff ने बताया 30 के बाद भी कैसे रह सकते हैं फिट, जानें एक्टर 35 की उम्र में लाइफस्टाइल को लेकर किस हद तक है स्ट्रिक्ट

DNP India Hindi 2 months ago
Photo Credit- Google Tiger Shroff

Tiger Shroff

Tiger Shroff: बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टरकी बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ का नाम टॉप पर शुमार है। आज 2 मार्च को एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि फिटनेस से हमेशा लोगों को इंस्पायर करने वाले एक्टर ने बताया कि कैसे कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती है।

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में आए एक्टर ने इस दौरान 30 की उम्र के बाद फिटनेसको लेकर बात करते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। रणवीर टाइगर से पूछते है कि हम एक उम्र के हैं और हमारे जितने भी दोस्त मिलते हैं हमारे उम्र के एक बड़ी बात स्वास्थ्य की भी होती है। टाइगर श्रॉफ ने इसे लेकर उपाय की बात करते दिखे हैं।

Tiger Shroff ने बताया कैसे 30 के बाद रखें हेल्थ का ध्यान

इस दौरान टाइगर श्रॉफ कहते हैं कि यह नेचुरली इंसान के तौर पर ऐसा होता है लेकिन आपकी लाइफ स्टाइल पर डिपेंड करता है। अगर आप अपने हेल्थ को आगे रखते हैं और अपने रिकवरी परफॉर्मेंस पर ध्यान देते है तो बेहतर हो सकता है। इस दौरान टाइगर श्रॉफ यह भी कहते हैं कि रिकवरी आपके लिए ज्यादा जरूरी होता है और ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि आप दिन में क्या खा रहे हैं। आप कितना सो रहे हैं और किस तरह से खुद को ध्यान रखते हैं। यह उसे बात पर निर्भर करता है कि आपको यह सोचने की जरूरत है।

टाइगर श्रॉफ डाइट और लाइफस्टाइल का कैसे रखते हैं ध्यान

टाइगर श्रॉफ की बात करें तो कहा जाता है कि वह एक जिमनास्टिक ट्रेनिंग है और इसके अलावा सुबह की शुरुआत कार्डियो से करते हैं। डांसिंग उनके डेली रूटीन का हिस्सा है इसके साथ ही कहा जाता है कि टाइगर श्रॉफ 45 मिनट तक कार्डियो ट्रेनिंग करते हैं। अपनी डाइट के साथ-साथ सोने का ध्यान रखते हैं। मछली ब्राउन राइस और उबले हुए सब्जियां को प्लेट में जगह देते हैं। इसके साथ ही 5 बजे शाम के बाद कार्ब लेने से बचते हैं और 3 से 4 लीटर पानी पीते हैं।

निश्चित तौर पर टाइगर श्रॉफ का फिटनेस उनके फैंस और बढ़ती उम्र में लोगों को इंस्पायर करने के लिए काफी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post