Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Toyota Innova Hycross Facelift  का पावरफुल इंजन ही नहीं बल्कि ये 3 फीचर्स भी होगें हाईटेक! जानें लीक फीचर्स-कीमत

Toyota Innova Hycross Facelift का पावरफुल इंजन ही नहीं बल्कि ये 3 फीचर्स भी होगें हाईटेक! जानें लीक फीचर्स-कीमत

DNP India Hindi 2 weeks ago
Picture Credit: Google संभावित फोटो

Toyota Innova Hycross Facelift

Toyota Innova Hycross Facelift : टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट कारबुहत जल्द लॉन्च होने वाली है. ये एक प्रीमियम 7 सीटर कार है.

जिसमें कई लग्जरी फीचर्स मिल सकते हैं. ये क्रॉसओवर-MPV है, जो दिखने में एक दमदार SUV जैसी लगती है, लेकिन अंदर से एक बेहद आरामदायक वैन जैसी दिख सकती है. अभी तक कंपनी ने इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है. लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं.

Toyota Innova Hycross Facelift में मिल सकता है पावरफुल इंजन

टोयोटा हाइब्रिड टेक्नोलॉजी कार में कंपनी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दे सकती है. यह इस कार का सबसे बड़ा और शक्तिशाली फीचर है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक मिल सकता है.कम स्पीड या ट्रैफ़िक में कार पूरी तरह साइलेंट इलेक्ट्रिक मोड पर चलती है. ये बड़ी गाड़ी 23 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है.

टोयोटा की कार हो सकती है बहुत सुरक्षित

टोयोटा अपनी इस कार में सुरक्षा के लिए एडवांस लेवल 2 का ADAS मिल सकता है. यह गाड़ी के चारों तरफ लगे कैमरा और रडार सेंसर की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित रखता है. इसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल मिल सकता है.

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

इसका लुक भी काफी बदला जा सकता है.कार का अगला हिस्सा अब पहले से ज्यादा आक्रामक और सीधा होगा। इसमें टोयोटा हिल्क्स जैसी चौड़ी और चौकोर ग्रिल मिल सकती है, जिसमें डायमंड-शेप के एयर इनलेट्स दिए जा सकते हैं। जिसके कारण ये बेहद खूबसूरत लग सकती है.इसमें बड़ा और हाई-टेक इंफोटेनमेंट सिस्टम 12-इंच की नई टचस्क्रीन मिल सकती है.

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट की संभावित कीमत

अभी तक टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट की अभी तक कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इसे 21 लाख से लेख 34 लाख के आस-पास की संभावित कीमत में पेश किया जा सकता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post