Dailyhunt
Udan Yatri Cafe: पटना, लखनऊ समेत इन एयरपोर्ट पर यात्रियों को मात्र इतने रूपये में मिलेगा चाय, समोसा, यात्रियों की होगी बल्ले-बल्ले, जानें सबकुछ

Udan Yatri Cafe: पटना, लखनऊ समेत इन एयरपोर्ट पर यात्रियों को मात्र इतने रूपये में मिलेगा चाय, समोसा, यात्रियों की होगी बल्ले-बल्ले, जानें सबकुछ

DNP India Hindi 1 month ago
फोटो क्रेडिट - AI जेनरेटेड

स्वीर में चाय समोसा दिख रहे है।

Udan Yatri Cafe: हवाई यात्रियों को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है। बता दें कि मीडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए हाल ही में 11 एयरपोर्ट पर Udan Yatri Cafe खोला गया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने रविवार को 11 हवाई अड्डों पर उड़ान यात्री कैफे का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। बता दें कि यह कैफे मीडिल क्लास यात्रियों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। मालूम हो कि एयरपोर्ट पर 200 रूपये की चाय, 100 रूपये में पानी की बोतल बेचा जाता है। जिसे हर किसी के द्वारा खरीदना मुश्किल है। इसी को ध्यान में रखते हुए उड़ान यात्री कैफे खोला गया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

पटना, लखनऊ समेत इन एयरपोर्ट पर खुला Udan Yatri Cafe

बता दें कि केद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हाल ही में 11 एयरपोर्ट Udan Yatri Cafe को वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। जिसमे पटना का चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (लखनऊ), जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (पटना), राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जम्मू हवाई अड्डा, श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (इंदौर) शामिल है। इस मुहिम के तहत अब यात्री मात्र 10 रूपये में चाय पी सकते है, 20 रूपये में कॉफी, 20 रूपये में समोसा, 10 रूपये में पानी की बोतल, तो 20 रूपये में मिठाई मुहैया कराई जाएगी।

वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि प्रत्येक यात्री के उड़ान अनुभव को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, इन 57 हवाई अड्डों पर किफायती भोजन की पेशकश करने वाला उड़ान यात्री कैफे, निर्बाध पहुंच को सक्षम करने वाला डिजी यात्रा और मुफ्त वाई-फाई सुविधाएं जैसी प्रमुख पहलें शुरू की गई हैं।

यात्रियों के लिए ऐसे साबित होगा गेमचेंजर

जानकारी तके मुताबिक Udan Yatri Cafe की शुरूआत 2024 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट पर स्ट्रीट प्राइस जैसा खाना देना ताकि आम यात्रियों का खर्चा बच सके। बता दें कि यह मुहिम परिवार, स्टूडेंट्स और बिजनेस ट्रैवलर के लिए किसी गेमचेंजर से कम नहीं होगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनो में 50+ एयरपोर्ट तक विस्तार करने पर योजनाएं बनाई जा रही है।

Udan Yatri Cafe एयरपोर्ट अनुभव को पूरी तरह बदलने वाला कदम है। अब फ्लाइट पकड़ना ही नहीं, एयरपोर्ट पर खाना भी आम आदमी के बजट में आ गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post