Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल या थरूर की लगेगी लॉटरी? UDF की सरकार बनी तो कौन हो सकता है Kerala CM Face? गहमा-गहमी के बीच समझें

वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल या थरूर की लगेगी लॉटरी? UDF की सरकार बनी तो कौन हो सकता है Kerala CM Face? गहमा-गहमी के बीच समझें

DNP India Hindi 5 months ago
Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Kerala CM Face

Kerala CM Face: लेफ्ट का गढ़ कहे जाने वाले केरल में चुनावी नतीजों की घोषणा से पहले ही गहमा-गहमी शुरू है। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर मतदान हो गए हैं।

4 मई को चुनाव आयोग नतीजों की घोषणा करेगा। जिस दल या गठबंधन को 71+ सीटें मिलीं, केरल की सत्ता में वही काबिज होंगे।

एग्जिट पोल की मानें तो केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार बना सकती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि यूडीएफ की सरकार बनी, तो केरल सीएम फेस कौन होगा? वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल या शशि थरूर में क्या किसकी की लॉटरी लगेगी? आइए इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं।

UDF की सरकार बनी तो कौन हो सकता है Kerala CM Face?

यदि केरल में यूडीएफ की सरकार बनी, तो राजधानी तिरुवनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक चहलकदमी तेज हो सकती है। संभव है कि ऐसी स्थिति में सीएम कांग्रेस खेमा का हो। यहि वजह है कि अभी से कुछ नामों पर चर्चा भी हो रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल केरल में यूडीएफ की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन के नाम पर चर्चा हो रही है।

दोनों केरल के कद्दावर चेहरे हैं और विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं। वहीं केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर को हाईकमान का खास माना जाता है। दोनों लोकसभा सांसद हैं और गांधी परिवार से नजदीकी के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि इन नेताओं के चेहरे पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, यदि यूडीएफ चुनाव जीतती है तो कांग्रेस आलाकमान ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर अंतिम मुहर लगाएगा।

एग्जिट पोल में LDF को पीछे छोड़ यूडीएफ को मिल रही बढ़त

ज्यादातर एग्जिट पोल में यूडीएफ को बढ़त मिलती नजर आ रही है। यदि एग्जिट पोल सही साबित हुए, तो केरल में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला वाम का ‘लाल किला’ ढ़ह जाएगा। एग्जिट पोल के आंकड़ों की बात करें तो एक्सिस माय इंडिया ने यूडीएफ को 78-90, एलडीएफ को 49-62 सीट जीतने का अनुमान जताया है। पीपुल्स पल्स ने केरल में यूडीएफ को 75- 85, तो एलडीएफ को 55-65 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

इससे इतर ‘वोट वाइब’ के सर्वे में यूडीएफ को 70-80, वहीं एलडीएफ को 58-68 सीट मिलने का अनुमान है। पीपुल्स इनसाइट ने भी केरल में यूडीएफ को 66-76, तो एलडीएफ को 58-68 सीटें मिलने के आसार जताए हैं। कुछ अन्य एग्जिट पोल में भी यूडीएफ को बढ़त मिलती नजर आ रही है। यही वजह है कि यूडीएफ से संभावित सीएम फेस पर अभी से चर्चा शुरू है। हालांकि, अंतत: क्या होगा ये 4 मई को स्पष्ट होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post