Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Viral Video: खचाखच भरी भीड़ के बीच लड़की के साथ हुई अश्लील हरकत, विचलित करने वाले इस घिनौने नजारे ने महिलाओं की सुरक्षा पर उठाया सवाल

Viral Video: खचाखच भरी भीड़ के बीच लड़की के साथ हुई अश्लील हरकत, विचलित करने वाले इस घिनौने नजारे ने महिलाओं की सुरक्षा पर उठाया सवाल

DNP India Hindi 2 months ago
Photo Credit- Screen Grab From x Viral Video

Viral Video

Viral Video: क्या भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाएं कभी सुरक्षित महसूस नहीं कर पाएंगी। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं जो किसी को भी आक्रोशित कर देने के लिए काफी है।

कुछ ऐसे दरिंदे होते हैं जो खचाखच भरी भीड़ को देखकर अश्लीलता की हदें पार करने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में उनके काले कारनामे अक्सर वायरल हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडियापर फिलहाल आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भारी भरकम भीड़ का फायदा उठाते हुए लड़के ने कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत की और इसे लेकर लड़की अनकंफरटेबल नजर आती है।

Viral Video में लड़की की असहजता देख हिल जाएंगे आप

वायरल वीडियोके साथ देखा जा सकता है कि लड़की के चेहरे पर बेबसी है और उसका असहज होना सरेआम इस बात की गवाही दे रहा है कि ऐसे लोगों में कानून का डर खत्म होता जा रहा है। बेचारी लड़की चाह कर भी खुद को बचा नहीं पाती है और लड़के की अश्लीलता को बर्दाश्त करते हुए दिखाई देती है। वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के आत्मा को झकझोर देने के लिए काफी है लेकिन कहीं ना कहीं यह सवाल उठता है कि आखिर महिलाएं कब तक सुरक्षित नहीं है।

वायरल वीडियो में लड़की के सपोर्ट में आक्रोशित हुए लोग

शर्मनाक वायरलवीडियो को 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे एक्स चैनल से शेयर किया गया है। इसके बाद लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म से जमकर शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने कहा इस तरह एक दूसरे पर सवार है जैसे जंगल हो तो एक यूजर ने कहां यह वाकई खतरनाक है। एक यूजर ने कहा शर्म की बात यह है जो इसे रिकॉर्ड कर रहा है तो एक यूजर ने इसे नरक बताया है। एक यूजर का कहना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की यही हालत है।

बाकी लोग भी वायरल वीडियो को देखकर गुस्से में नजर आ रहे हैं हालांकि यह वीडियो कहां की है इसकी हम कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post