Dailyhunt
Viral Video: 'लू' से बचाव का नुस्खा बता फंसे ज्योतिरादित्य सिंधिया! इंटरनेशनल मीडिया में फजीहत देख प्रियंका चतुर्वेदी ने भी लिए मजे

Viral Video: 'लू' से बचाव का नुस्खा बता फंसे ज्योतिरादित्य सिंधिया! इंटरनेशनल मीडिया में फजीहत देख प्रियंका चतुर्वेदी ने भी लिए मजे

DNP India Hindi 2 weeks ago
Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Viral Video

Viral Video: मध्य प्रदेश के साथ देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों प्रचंड गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। हीटवेव का कहर ऐसा है कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

लोग लू के साथ चिलचिलाती धूप से बचने के लिए कमाम नुस्खे आजमा रहे हैं। इसी बीच केन्द्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने भी शिवपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लू से बचने का देसी नुस्खा बताया जो उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान से जुड़ा वायरल वीडियो इंटरनेशनल मीडिया में भी छाया है। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वायरल वीडियो को साझा कर मजे लिए हैं।

‘लू’ से बचाव का नुस्खा बता फंसे ज्योतिरादित्य सिंधिया!

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते दिनों शिवपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को लू से बचने का देसी नुस्खा बताया था। मंत्री सिंधिया ने कहा था कि अपनी जेब में एक प्याज रखो, फिर भीषण गर्मी में लू आपका कुछ नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि वे भी गर्मी से बचने के लिए अपनी जेब में प्याज रखते हैं। ज्योदिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरी गाड़ी में एसी नहीं चलता है और मैं एसी में भी नहीं बैठता हूं। केन्द्रीय मंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो इंटरनेशनल मीडिया तक में सुर्खियां बटोर रहा है।

इंटरनेशनल मीडिया में फजीहत देख प्रियंका चतुर्वेदी ने भी लिए मजे!

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक वायरल वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मंत्री सिंधिया के दावों की फजीहत हो रही है।

प्रियंका चतुर्वेदी वायरल वीडियो साझा कर लिखती हैं कि “रोजाना एक प्याज अपने पास रखने से लू नहीं चलती वाली सलाह पूरी दुनिया में वायरल हो रही है। अफसोस!” दरसअसल, सिंधिया के एक बयान को एक न्यूज एंकर हंसी भरे अंदाज में कह रही है। वो बता रही है कि कैसे भारत में एक मंत्री ने लू से बचने का देसी नुस्खा बताया है। इस दौरान एंकर इसकी प्रमाणिकता की किसी भी प्रकार से पुष्टि या समर्थन न करते हुए तंज कसती है। इसे साझा कर प्रियंका चतुर्वेदी ने भी मजे लिए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post