Viral Video
Viral Video: हिम्मत और बहादुरी की अकसर लोग बातें करते हैं, लेकिन ये बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर एक हिम्मती पुलिस कर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इसमें वो अपनी जान को दांव पर लगाकार ट्रेन से गिर रहे युवक को बचाता है। रेलवे पुलिसकर्मी का ये वीडियोपर इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। लोग उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। पुलिसवाला अगर तेजी ना दिखाता तो युवक रेल के नीच कटकर दर्दनाक मौत को प्राप्त हो जाता है। लेकिन प्लेटफॉर्म पर मौजूद पुलिसकर्मी की बहादुरी ने उसकी जान बचा ली। ये घटना हैदराबाद की बताई जा रही है।
पुलिसवाले की हिम्मत से बची युवक की जान
युवक की जान बचाते पुलिसकर्मी के वायरलवीडियो को Shagufta khan नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी कैप्शन में देते हुए लिखा है कि, ‘खाकी के पीछे का असली साहस।
देखें वीडियो
हैदराबाद के कचगुड़ा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ इंस्पेक्टर ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक किशोर की जान बचाई। इस वीरतापूर्ण कार्य ने वाकई हम सभी का दिल जीत लिया है। हमारे रियल-लाइफ हीरोज को सैल्यूट’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रेन से जैसे ही एक लड़का गिरता है वैसे ही वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे पकड़ लेता है और अपनी जान पर खेलकर उसे कटने से बचाता है। अगर पुलिस वाला तेजी ना दिखाता तो युवक की जान जा सकती थी।
Viral Video देख यूजर्स पुलिसकर्मी को ठोक रहे सलाम
इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर 2 मई को अपलोड किया गया था। इस वीडिये पर 3000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस भाई की बहादुरी से एक परिवार की औलाद बच गई।’ दूसरा लिखता है, ‘साउथ वाले पर फिल्म का असर है’। तीसरा लिखता है, ‘ऐसे साहसी कदम हमें याद दिलाते हैं कि वर्दी सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि निस्वार्थ सेवा का प्रतीक भी है’। इस वीडियो को देख यूजर्स पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

