आपको बता दें कि इस प्रीमियम फोन को चीन समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। मगर भारत में इस मोबाइल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फोन में अब तक की सबसे तगड़ा मीडियाटेक प्रोसेसर और आलीशान कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
Vivo X300 5G दिसंबर तक दे सकता है दस्तक
कई लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो एक्स300 5जी फोन को दिसंबर 2025 के आखिर तक भारतीय बाजार में उतारने की योजना है। यह फोन बीते महीने ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो चुका है। फिलहाल वीवो ने इस बाबत कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।
वीवो एक्स300 5जी की सामने आई संभावित प्राइस डिटेल
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि आगामी वीवो एक्स300 5जी का शुरुआती दाम 54999 रुपये रह सकता है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की रह सकती है। इसके टॉप स्पेक वेरिएंट का प्राइस 59999 रुपये तक जाने की संभावना है। इसकी सटीक जानकारी इसके भारत में लॉन्च होने के बाद ही सामने आ सकती है।
एडवांस प्रोसेसर आते ही मचा सकता है तहलका
उधर, कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी वीवो एक्स300 5जी मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट को शामिल किया जाएगा। यह प्रोसेसर अब तक काफी कम फोन्स में इस्तेमाल किया गया है। इस फ्लैगशिप प्रोसेसर को हाल ही में लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिपसेट टीएसएमसी की 3nm प्रोसेस पर काम करता है। ऐसे में इसकी सीपीयू और जीपीयू क्षमता काफी शानदार रहने की उम्मीद है। यह ऑक्टा कोर 4.21 GHz, सिंगल कोर 3.5 GHz, ट्राई कोर 2.7 GHz, क्वाड कोर क्षमताओं से लैस है। ऐसे में इसे एआई, कंसोल लेवल गेमिंग और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए बनाया गया है। यही वजह है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह चिपसेट फोन की स्पीड, परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा एक्सपीरियंस को भी बेहतर बना सकता है।
गेमर्स को पसंद आएगा नया ओरिजिनओएस 6
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो एक्स300 5जी में फोन कंपनी का इनहाउस ऑपरेटिंग सिस्टम ओरिजिनओएस 6 आने की उम्मीद है। यह ओएस एंड्रॉयड 16 ओएस पर काम कर सकता है। ऐसे में फोन में गेमिंग का अनुभव भी काफी बेहतर हो सकता है। साथ ही इसमें फोन कंपनी अपनी इनहाउस गेमिंग चिप क्यू2 को भी जोड़ सकती है। ऐसे में गेमर्स को यह सुविधा काफी बढ़िया लग सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

