Dailyhunt
Vivo X300s: फोन नहीं कैमरे का बाप! 7100mAh  की बैटरी V3+ इमेजिंग चिप से मो बाइल मार्केट हिलाने आ रहा  वीवो, जानें लीक फीचर्स

Vivo X300s: फोन नहीं कैमरे का बाप! 7100mAh की बैटरी V3+ इमेजिंग चिप से मो बाइल मार्केट हिलाने आ रहा वीवो, जानें लीक फीचर्स

DNP India Hindi 1 month ago
Picture Credit: Google संभावित फोटो

Vivo X300s

Vivo X300s: वीवो बहुत जल्द एक प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। वीवो एक्स300 सरीज के नए मॉडल वीवो एक्स300एस को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है।

ये मॉडल 30 मार्च 2026 को लॉन्च होगा। खबरों की मानें को कंपनी इसमें 7100mAh की बैटरी V3+ इमेजिंग चिप जैसे फीचर्स दे सकती है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये अच्छा विकल्प साबित होने वाला है।

Vivo X300s स्मार्टफोन में कैसे कैमरा मिल सकता है?

वीवी एक्स 300 एस मॉडल में कंपनी 200 मेगापिक्सल का मेन कैमराOIS के साथ दे सकती है। इसके साथ ही फोटो और वीडियो को स्पीड के साथ प्रोसेस करने के लिए Zeiss और V3+ इमेजिंग चिप मिल सकती है। ये क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो बनाने में मदद करेगी। वहीं, इससे 4K सिनेमैटिक पोर्ट्रेट वीडियो बनाई जा सकेगी। इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड लेस मिल सकता है। वहीं, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए भी 50MP कैमरा मिल सकता है। व्लॉगर्स के लिए ये अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

वीवी एक्स 300 एस की संभावित डिस्प्ले

6.78-इंच की 1.5K BOE Q10+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये धूप में भी क्लियर दिखएगी। आंखों की सुरक्षा के लिए इसकी स्क्रीन को Q10+ लुमिनस मटेरियल से बनाया गया है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए MediaTek Dimensity 9500 का प्रोसेसर मिल सकता है। ये Android 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम से लेस हो सकता है।

बैटरी और सुपरफास्ट चार्जर

7,100mAh की बैटरी के साथ 90W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सका है। वहीं, 40W का वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

सेफ्टी

फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिल सकती है।

Vivo X300s की अनुमानित कीमत और स्टोरेज वेरियंट

वीवो एक्स300एस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 47000 से लेकर 57000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें12GB और 16GB की रैम मिल सकती है। वहीं, ये 256GB, 512GB और 1TB की स्टोरेज के साथ आ सकता है। इस फोन की कीमत स्टोरेज वेरियंट के हिसाब से भिन्न-भिन्न हो सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post