Dailyhunt
Vivo Y21 5G: वीवो का बजट धमाका, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ उतार दी हैवी बैटरी, जानें कीमत

Vivo Y21 5G: वीवो का बजट धमाका, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ उतार दी हैवी बैटरी, जानें कीमत

DNP India Hindi 1 month ago
Picture Credit: Google

Vivo Y21 5G

Vivo Y21 5G: वीवो ने भारत में बजट की कीमत पर वीवो वाई21 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसरके साथ हैवी बैटरी मिल रही है।

इसके साथ ही एक अच्छा कैमरा भी दिया गया है।वीवो के द्वारा भारत में 25 मार्च को लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार से कम है। अगर आप किफायती कीमत में महंगे फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Vivo Y21 5G फोन का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर दिया है। ये हैवी सॉफ्टवेयर पर फोन को स्मूथ और स्पीड से चलाता है। वहीं, Android 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम से लेस है। ये प्रोसेसर फोन की बैटरी को बचाने में मदद करता है। वहीं, इसका Arm Mali-G57 MC2 GPU गेमर्स को अलग ही तरह का अनुभव देता है।

वीवो वाई21 5जी स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जर

वीवो वाई21 5जी फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। ये लगभग 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक देती है। वहीं, 12 दिन से ज्यादा स्टैंडड बाई पर बैकअप दे सकता है। कंपनी ने इसमें 44W का सुपरफास्ट चार्जर दिया है।

वीवो के नए फोन की डिस्प्ले और सेफ्टी

वीवो वाई 21 5जी स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.74-इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी है। ये तेज ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP65 की रेटिंग दी है। वहीं, ऊपर से गिरने से बचाने के लिए SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस दिया गया है।

वीवो वाई21 5जी स्मार्टफोन की कीमत

वीवो वाई21 5जी स्मार्टफोन को तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है।
इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18999 रुपए है। वहीं,6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 20999 रुपए है। इसके साथ ही 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22999 रुपए रखी गई है। इस फोन की सेल 25 मार्च यानी की लॉन्च होते ही शुरु हो गई है। इसे वीवो की आधिकारिक वेबसाइट और ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट सेल से खरीद सकते हैं। इसमें छूट के साथ अन्य डील्स मिल रही हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post