Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 10: संडे को अक्षय कुमार की कॉमेडी दर्शकों को कितनी आयी पसंद?  कमाई के आंकड़े चौंका देंगे

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 10: संडे को अक्षय कुमार की कॉमेडी दर्शकों को कितनी आयी पसंद? कमाई के आंकड़े चौंका देंगे

DNP India Hindi 3 months ago
Picture Credit: Google

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 10

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के लिए वीकेंड काफी अच्छा रहा है।

फिल्मने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। जिसके कारण मेकर्स ने राहत की सांस ली है। फिल्म ने कमाई में 30 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। आने वाले दिनों में ये अपना बजट निकाल सकती है। इसके साथ ही इसने आलिया भट्ट की मूवी अल्फा को भी टक्कर दी है।

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 10 कितना हुआ?

रविवार को अक्षय कुमार स्टारर बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 9.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 6099 शोज से हुई है। वहीं, अक्षय कुमार की इस मूवी की टोटल कमाई 136.80 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 29.95 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, वेलकम टू द जंगल का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 166.75 करोड़ रुपए है। इस सफलता के साथ ही ‘वेलकम टू द जंगल’ अक्षय कुमार के करियर की 21वीं फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ से अधिक की नेट कमाई की है। इस मूवी को रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पोंस देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ के आस-पास है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का कलेक्शन क्यों बढ़ा?

‘वेलकम’ सीरीज की तीसरी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म ने दूसरे हफ्ते 30 फीसदी की कमाई में बढ़ोतरी करके सभी को चौंका दिया है। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसके कारण पूरे परिवार को एक साथ सिनेमाघरों की तरफ आकर्षित करने में सफल रही। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को एक साथ देख फैंस को हेराफेरी वाली याद आ रही है। फिल्म पर ऑडियंस के बेहुत पॉजीटिव रिव्यू हैं। जिसके कारण इसे काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि, अल्फा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post