Dailyhunt
Xiaomi Civi 6 Pro की पावरफुल बैटरी और 200MP का प्रीमियम कैमरा यूजर्स को देगा नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस!  लीक्स देख नहीं होगा इंतजार

Xiaomi Civi 6 Pro की पावरफुल बैटरी और 200MP का प्रीमियम कैमरा यूजर्स को देगा नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस! लीक्स देख नहीं होगा इंतजार

DNP India Hindi 2 weeks ago
Picture Credit: Google संभावित फोटो

Xiaomi Civi 6 Pro

Xiaomi Civi 6 Pro : चीनी कंपनी शाओमी अपने पावरफुल स्मार्टफोन्सके लिए जानी जाती है। शाओमी के मॉडल दमदार प्रोसेसर, प्रीमियम बॉडी और क्लियर कैमरे के साथ आते हैं।

यही कारण है कि, भारत में इसके यूजर्स की अच्छी संख्या है। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में शाओमी की बाजार में हिस्सेदारी 12 फीसदी से ज्यादा है। अपने चाहने वालों के इस बढ़ते प्यार को देखते हुए कंपनी एक नया फोन लेकर आ रही है। शाओमी सिवि 6प्रो फोन के लॉन्च होने का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इसे जून 2026 तक पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।

Xiaomi Civi 6 Pro स्मार्टफोन में कैसे मिल सकता है कैमरा?

शाओमी सिवि 6 प्रो में कंपनी 200MP का मेन कैमरा दे सकती है। वहीं, 50MP का पेरिस्कोप कैमरा दे सकती है। इसमें दूर की चीजों को क्लियर कैप्चर करने के लिए 5x ऑप्टिकल ज़ूम मिल सकता है। इसके साथ ही 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। क्रिस्टल क्यिलर फोटो और वीडियो के लिए Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए एआई से लैस 50MP कैमरा मिल सकता है। शाओमी के इस फोन के कैमरे से 4K@30/60fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।फोटो और वीडियो के हिलने से बचाने के लिए ‘gyro-EIS’ और ‘OIS’ की सुविधा मिल सकती है।

शाओमी सिवि 6 प्रो स्मार्टफोन की बैटरी

शाओमी सिवि 6 प्रो में कंपनी बेहद पावरफुल बैटरी दे सकती है। इसमें 6,000mAh की बैटरी के साथ 100W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। इसके साथ ही खबर है कि, फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। बैटरी को लेकर लीक्स में दावा किया जा रहा है कि, इसकी बैटरीसामान्य यूज पर 2 दिनों तक चल सकती है।

शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन का प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

Xiaomi Civi 6 Pro स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.83-इंच का बड़ा 1.5K KR LIPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में दिखेगी।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500 का पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल से फोन के बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।
प्राइवेसीयूजर के डॉक्यूमेंट सुरक्षा के लिए एन्क्रिप्टेड डेटा शेयरिंग और ऐप लॉक मिल सकता है।

Xiaomi Civi 6 Pro की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

अभी तक कंपनी ने शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत , फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को कंपनी 12GB, 16GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज में लॉन्च कर सकती है। इनकी संभावित कीमत 45000 हजार से लेकर 50000 के आस-पास हो सकती है। इसे साल जून 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post