Dailyhunt
युवाओं के लिए CM Yogi Adityanath का खास प्लान तैयार, यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें सबकुछ

युवाओं के लिए CM Yogi Adityanath का खास प्लान तैयार, यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें सबकुछ

DNP India Hindi 1 week ago
फाइल फोटो

स्वीर में सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए नजर आ रहे है।

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कार्य की प्रशंसा देश ही नहीं दुनिया में किया जा रहा है।

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। इसी बीच सीएम योगी ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल 2026-27 में में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी है। माना जा रहा है कि इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। बता दें क बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से आज लखनऊ में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों द्वारा जारी गतिविधियों और भावी कार्य योजनाओं की समीक्षा की। इसी जानकारी खुद मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है।

यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों द्वारा जारी गतिविधियों और भावी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी है,

जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ प्रदेश को एक सक्षम, ऊर्जावान और आधुनिक पुलिस बल उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि हर एक चयन में मेरिट और आरक्षण नियमावली का कड़ाई से अनुपालन हो तथा शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए”।

पीआरवी-112 पर भी CM Yogi Adityanath ने दिए निर्देश

जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान CM Yogi Adityanath ने “पीआरवी-112 सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में लगभग 6 मिनट के औसत रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि पीआरवी वाहनों की स्ट्रेटजिक लोकेशन तय की जाए तथा उनका सतत मूवमेंट सुनिश्चित हो, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो और अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश जाए।

मुख्यमंत्री जी ने राजधानी लखनऊ में जन भवन, मुख्यमंत्री आवास एवं पुलिस मुख्यालय सहित महत्वपूर्ण स्थलों पर लंबे समय से तैनात पुलिस कार्मिकों के स्थानांतरण के निर्देश देते हुए कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नई ऊर्जा बनाए रखने के निर्देश दिए”।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Daily News Post