Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कानपुर में भीषण हादसा: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट दोनों की मौत

कानपुर में भीषण हादसा: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट दोनों की मौत

त्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग के दौरान 4-सीटर डुअल इंजन एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट दोनों की मौके पर मौत हो गई।

कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने हादसे और दोनों मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है।

नत्थापुरवा के पास दोपहर 11:50 बजे हुआ हादसा

पुलिस प्रशासन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह विमान गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से सुबह करीब 11:30 बजे उड़ान भरा था। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद, यानी सुबह 11:50 बजे थाना ग्वालटोली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नत्थापुरवा के बाहरी इलाके में ‘टेकनम एयरक्राफ्ट’ अचानक हादसे का शिकार हो गया। विमान में गुजरात के रहने वाले इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी सवार थे।

ग्रामीणों की भीड़ जुटी, DGCA की टीम करेगी जांच

आसमान से विमान गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षित कर दिया है और घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है। हादसे के तकनीकी कारणों की जांच DGCA की विशेषज्ञ टीम करेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik BhaskarUP