Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लखनऊ : अवैध संबंधों में बाधक बनी पत्नी की पति ने की हत्या, प्रेमिका संग मिलकर गोमती नदी में बहाया था शव; गिरफ्तार

लखनऊ : अवैध संबंधों में बाधक बनी पत्नी की पति ने की हत्या, प्रेमिका संग मिलकर गोमती नदी में बहाया था शव; गिरफ्तार

खनऊ: राजधानी के सहिजना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों के जाल में उलझे पति ने अपनी प्रेमिका और अन्य साथियों के साथ मिलकर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गोमती नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और करीब 8 से 10 लाख रुपये के गहने बरामद हुए हैं।

गुमराह करने के लिए दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्नाव जिले के सोनिक गांव निवासी 30 वर्षीय अंजलि सिंह 30/31 जुलाई की रात अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। खुद को बेकसूर साबित करने और पुलिस व परिजनों का ध्यान भटकाने के लिए शातिर पति उमेंद्र प्रताप सिंह 31 जुलाई को ही रहीमाबाद थाने पहुंच गया और पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी।

मोर्चरी में शव पहचानते ही फरार हो गया था आरोपी 31 जुलाई की शाम इटौंजा इलाके में गोमती नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। रहीमाबाद पुलिस जब उमेंद्र को शिनाख्त के लिए केजीएमयू मोर्चरी लेकर पहुंची, तो उसने शव की पहचान अपनी पत्नी अंजलि के रूप में की। पहचान उजागर होते ही पकड़े जाने के डर से उमेंद्र पुलिस को चकमा देकर मोर्चरी से ही रफूचक्कर हो गया।

भाई के आरोपों और सीडीआर से खुला हत्या का राज मृतका के भाई पुष्पेंद्र प्रताप ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उमेंद्र के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर अंजलि को प्रताड़ित किया जाता था। भाई की आशंका पर रहीमाबाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच की, जिससे पूरी साजिश बेनकाब हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति उमेंद्र और उसकी प्रेमिका आरती वर्मा (निवासी मड़ियांव) को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य फरार सह-आरोपियों की तलाश में दबिश जारी रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायत ने बताया कि हत्याकांड में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, 2 मोबाइल और लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। मामले में नामजद व जांच के दौरान सामने आए अन्य सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उन्हें भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik BhaskarUP