Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तेलंगाना में खौफनाक मर्डर: नर्स पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खूनी साजिश, छत से गिरने के बाद भी नहीं मरा पति तो नस में इंजेक्ट कर दिया टॉयलेट क्लीनर!

तेलंगाना में खौफनाक मर्डर: नर्स पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खूनी साजिश, छत से गिरने के बाद भी नहीं मरा पति तो नस में इंजेक्ट कर दिया टॉयलेट क्लीनर!

निजामाबाद: तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक ऐसा सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक कलयुगी पत्नी ने अपने अवैध संबंधों के चलते अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी क्रूर साजिश रची जो आम सोच से परे है।

आरोप है कि पति को पहले छत से नीचे धक्का दिया गया, और जब वह जिंदा बच गया, तो अस्पताल से घर लाकर उसकी नस (IV लाइन) के जरिए टॉयलेट साफ करने वाला एसिडिक लिक्विड इंजेक्ट कर उसे तड़पा-तड़प कर मार डाला गया।

खाड़ी देश से लौटा था पति, नर्स पत्नी का चल रहा था अवैध संबंध

यह पूरी वारदात निजामाबाद जिले के मुगपाल मंडल अंतर्गत न्यालकल गांव की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है, जो हाल ही में खाड़ी देश (Gulf Country) में काम करने के बाद अपने वतन वापस लौटा था। घर आने के बाद से ही उसका अपनी पत्नी संध्या के साथ लगातार विवाद चल रहा था। संध्या पेशे से एक अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी।

पुलिस ने जब प्रशांत की संदिग्ध मौत की तफ्तीश शुरू की, तो शक की सुई संध्या के इर्द-गिर्द घूम गई। कड़ाई से की गई पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने पुलिस अफसरों के भी होश उड़ा दिए। दरअसल, नर्स संध्या का अनिल नाम के एक शख्स के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोस्त को भेजकर पहले पिलाई छककर शराब, फिर छत से दिया धक्का

संध्या और अनिल के बीच का रिश्ता इतना गहरा हो चुका था कि वे प्रशांत को अपने बीच से हमेशा के लिए हटाना चाहते थे। इस खूनी खेल को अंजाम देने के लिए अनिल ने अपने दोस्त वेंकट साई को इस साजिश में शामिल किया। योजना के मुताबिक, वेंकट साई मिलने के बहाने प्रशांत के घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ और वेंकट ने प्रशांत को इतनी शराब पिलाई कि वह पूरी तरह होश खो बैठा।

नशे में चूर होने के बाद वेंकट प्रशांत को घर की छत पर ले गया। पुलिस जांच के अनुसार, इस दौरान पत्नी संध्या लगातार वेंकट के साथ फोन पर संपर्क में थी और पल-पल का निर्देश दे रही थी। संध्या का हरी झंडी मिलते ही वेंकट ने प्रशांत को छत से नीचे फेंक दिया।

जिंदा बच गया पति, तो कलयुगी पत्नी ने नस में डाल दिया तेजाब

छत से गिरने के बाद प्रशांत गंभीर रूप से घायल तो हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं गई। आनन-फानन में संध्या और वेंकट उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे प्राइवेट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। साजिश नाकाम होती देख संध्या प्राथमिक इलाज के बाद प्रशांत को जबरन घर ले आई, क्योंकि उसके हाथों में ड्रिप चढ़ाने के लिए कैनुला आईवी (IV) लगा हुआ था।

घर पहुंचते ही नर्स संध्या ने अपनी मेडिकल जानकारी का खौफनाक इस्तेमाल किया। उसने कैनुला के जरिए प्रशांत की नस में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) का हाई डोज एक साथ इंजेक्ट कर दिया। जहर शरीर में फैलते ही प्रशांत तड़पने लगा, जिसके बाद आरोपियों ने उसे बिस्तर से नीचे धकेल दिया और तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, कड़ाई के आगे कबूला अपना गुनाह

वारदात को प्राकृतिक मौत का रूप देने की कोशिश नाकाम रही और पुलिस ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी पत्नी संध्या, उसके प्रेमी अनिल और मददगार दोस्त वेंकट साई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कड़ाई के आगे तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह पूरी तरह कबूल कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik BhaskarUP