Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
विधानसभा सत्र को लेकर लखनऊ में धारा 163 लागू, 5 KM दायरा हाई अलर्ट पर; 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

विधानसभा सत्र को लेकर लखनऊ में धारा 163 लागू, 5 KM दायरा हाई अलर्ट पर; 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

खनऊ: उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा सत्र को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने राजधानी में सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा दिया है। सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए विधानसभा के 5 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू करते हुए हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

इसके साथ ही राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और विधानभवन क्षेत्र को पूरी तरह से ‘नो-फ्लाइंग ज़ोन’ घोषित कर दिया गया है। शहर में बिना अनुमति किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है, केवल निर्धारित स्थल ईको गार्डन में ही प्रदर्शन की अनुमति होगी।

विधानसभा परिधि में स्लो मूविंग वाहनों और हथियारों पर सख्त पाबंदी सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू यातायात नियंत्रण के लिए विधानभवन की परिधि में ट्रैक्टर-ट्रॉली, तांगा, बैलगाड़ी, भैंसागाड़ी समेत सभी तरह के धीमी गति से चलने वाले (स्लो मूविंग) वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार के हथियार, ज्वलनशील पदार्थ, गैस सिलेंडर और घातक वस्तुएं ले जाने पर सख्त रोक लगाई गई है।

सुरक्षा घेरे में शामिल प्रमुख प्रतिबंधित मार्ग पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से निम्नलिखित मार्गों पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या सुरक्षा में सेंध लगाने वाली गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है:

  • लालबत्ती चौराहा से बंदरियाबाग चौराहा

  • बंदरियाबाग चौराहा से गोल्फ क्लब चौराहा, पार्क रोड होते हुए सिविल अस्पताल चौराहा

  • सिविल अस्पताल चौराहा से अटल चौक, मेफेयर तिराहा होते हुए नावेल्टी चौराहा

  • नावेल्टी चौराहा से आईटीएमएस चौराहा होते हुए बर्लिंग्टन चौराहा

  • बर्लिंग्टन चौराहा से सदर कैंट पुल होते हुए उदयगंज तिराहा

  • उदयगंज तिराहा से अब्दुल हमीद चौराहा होते हुए लालबत्ती चौराहा

ड्रोन शूटिंग और फोटोग्राफी पर रोक, केवल ईको गार्डन में धरना नो-फ्लाइंग ज़ोन घोषित क्षेत्रों में पुलिस आयुक्त या संयुक्त पुलिस आयुक्त की पूर्व अनुमति के बिना ड्रोन कैमरों से शूटिंग या फोटोग्राफी करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धरना-प्रदर्शन के लिए केवल ईको गार्डन स्थान तय है। शहर में अन्यत्र कहीं भी 5 या उससे अधिक व्यक्तियों का समूह बनाने, जुलूस निकालने या बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

24 घंटे सुरक्षा बल तैनात, सोशल मीडिया पर पैनी नजर विधानसभा, लोकभवन और जनभवन के आसपास सुरक्षा बलों की 24×7 मुस्तैदी रहेगी और संदिग्धों की एंट्री पूरी तरह से बैन रहेगी। इसके अलावा पुलिस की सोशल मीडिया सेल भ्रामक सूचनाएं, अफवाहें या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर लगातार नजर बनाए हुए है। नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik BhaskarUP