Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
9 से 17 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए निर्देश

9 से 17 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए निर्देश

यपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख सचिवों और सचिवों को पत्र जारी कर अभियान के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुसार प्रदेशभर में 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर होगी। राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के दौरान स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्रता सेनानियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजित करने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी केंद्र सरकार के निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड की जाए, ताकि अभियान की प्रगति का प्रभावी दस्तावेजीकरण और निगरानी सुनिश्चित हो सके। राज्य सरकार का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti