नई दिल्ली। अमृता विश्व विद्यापीठम ने आईसीपीसी फाउंडेशन के समर्थन से लड़कियों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता आईसीपीसी एल्गो क्वीन 2026 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं।
इस पहल का उद्देश्य युवा छात्राओं को कोडिंग, समस्या-समाधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह प्रतियोगिता स्कूल और कॉलेज, दोनों स्तर की छात्राओं के लिए निःशुल्क है। इसमें 3 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई है।
प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिद्म तथा करियर मार्गदर्शन से जुड़े विशेषज्ञों के मेंटरशिप सत्रों का भी लाभ मिलेगा। प्रतियोगिता के पिछले संस्करण में 55 देशों की 5,000 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया था, जो इसकी बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।आईसीपीसी एल्गो क्वीन 2026 की विशेष बात यह है कि स्कूल वर्ग की विजेता को दुबई (यूएई) में आयोजित होने वाले आईसीपीसी वर्ल्ड फाइनल्स में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

