जयपुर। रेलवे की ओर से सूरत स्टेशन पर किए जा रहे रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य के कारण अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा का सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 31 अक्टूबर तक सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर सुबह 7.41 बजे आगमन व 7.44 बजे प्रस्थान, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा 1 नवम्बर तक सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर शाम 6.12 बजे आगमन व 6.15 बजे प्रस्थान करेगी।

