Dailyhunt
अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद

यपुर। जयपुर में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, CST व नारायण विहार थाना की संयुक्त कार्रवाई जयपुर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन (AAG) के तहत सीएसटी पुलिस आयुक्तालय और पुलिस थाना नारायण विहार (दक्षिण) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद कुमार (30) पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी गांव बासनी, तहसील लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओमप्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन के सुपरविजन में की गई।

सीएसटी टीम ने पहले अवैध हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर खुफिया जानकारी जुटाई और संदिग्धों को चिन्हित किया। पुख्ता सूचना मिलने पर नारायण विहार इलाके में महारानी रोड पर संयुक्त कार्रवाई की गई, जहां संदिग्ध अवस्था में बैठे आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में पुलिस थाना नारायण विहार (दक्षिण) में प्रकरण संख्या 178/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti