Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बेटी के जन्म से नाराज पिता ने नवजात की ली जान, आरोपी पुलिस हिरासत में

बेटी के जन्म से नाराज पिता ने नवजात की ली जान, आरोपी पुलिस हिरासत में

यपुर। पूरे देश में जहां बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर विशेष जोर दिया जा रहा है वहीं जयपुर के चंदवाजी में एक पिता ने तीसरी बार बेटी होने से नाराज होकर अपनी ही नवजात बच्ची का गला घोंटकर मार डाला।

आरोपी पिता बच्ची को दूध पिलाने के बहाने वार्ड से बाहर लेकर गया था, जहां उसने मासूम को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह बच्ची को वापस वार्ड में लाकर उसके पास बैठ गया। जब काफी देर तक बच्ची के रोने की आवाज नहीं आई, तो डॉक्टरों को शक हुआ। डॉक्टरों ने जब बच्ची की जांच की, तो गले पर निशान मिले और गर्दन पर खून लगा हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। घटना जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स हॉस्पिटल की है। पुलिस के अनुसार, नीमराना निवासी रवि कुमार यादव (38) ने अपनी गर्भवती पत्नी कोमल देवी को 27 जुलाई को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। अगले दिन दोपहर करीब 2 बजे महिला ने ऑपरेशन के जरिए अपनी तीसरी बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मां को अलग वार्ड में और नवजात बच्ची को दूसरे वार्ड में रखा गया था।

यूं दिया वारदात को अंजाम
आरोपी रवि कुमार दूध पिलाने के बहाने बच्ची के पास जाकर बैठ गया। दोपहर करीब 4 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक बच्ची की कोई आवाज या हलचल नहीं हुई। इस पर वार्ड में भर्ती पड़ोसी बेड के मरीज के परिजनों को शक हुआ और उन्होंने डॉक्टरों को सूचना दी। डॉक्टरों ने जब बच्ची को चेक किया, तो उसे तुरंत आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर सीपीआर दिया गया, लेकिन बच्ची के शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

गले पर नीले निशान, आरोपी हिरासत में
डॉक्टरों ने जब बच्ची की गहनता से मेडिकल जांच की, तो सच्चाई सामने आ गई। मासूम के गले पर नीले निशान थे। खून भी लगा हुआ था। अस्पताल की सूचना पर चंदवाजी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी पिता रवि कुमार को हिरासत में ले लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti