Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भगवान राम में कभी नहीं रही आस्था : वह लोग उठा रहे सवाल, मदन राठौड़ ने कहा- मंदिर की सभी संपत्तियां और चढ़ावा सुरक्षित

भगवान राम में कभी नहीं रही आस्था : वह लोग उठा रहे सवाल, मदन राठौड़ ने कहा- मंदिर की सभी संपत्तियां और चढ़ावा सुरक्षित

यपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर कहा कि जिन लोगों की भगवान राम और राम मंदिर के प्रति कभी आस्था नहीं रही, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण का समर्थन नहीं किया, वे आज मंदिर की व्यवस्था पर प्रश्न उठा रहे हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मंदिर की सभी संपत्तियां और चढ़ावा सुरक्षित हैं।

ट्रस्ट ने सभी संपत्तियों को प्रदर्शित भी किया है। यदि किसी स्तर पर किसी व्यक्ति द्वारा कोई अनियमितता की गई होगी, तो कानून अपना काम करेगा तथा दोषी को दंड मिलेगा। ऐसे मामलों में अनावश्यक राजनीतिक हस्तक्षेप उचित नहीं। गहलोत तीन बार सीएम रह चुके हैं और उन्हें पहले अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti