Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भरतपुर में मामूली कहासुनी पर फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर में मामूली कहासुनी पर फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के नदबई के लखनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने मामूली कहासुनी पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे बंदूक बरामद कर ली है।

थानाधिकारी विजय सिंह ने रविवार को बताया कि बीलौठ गांव में देवेंद्र ने महिलाओं को डराने के लिये अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली पीड़ित के घर के बाहर रखे लकड़ी में खोखे में लगी। मामला दर्ज हाेने पर पुलिस ने देवेंद्र को गिरफ्तार करके उससे 12 बोर डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गयी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti