Dailyhunt
चांदी 13,000 रुपए और शुद्ध सोना 4,200 रुपए महंगा, फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी

चांदी 13,000 रुपए और शुद्ध सोना 4,200 रुपए महंगा, फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी

यपुर। इंटरनेशनल मार्केट में आई तेजी का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर दिखा। बुधवार को दोनों कीमती धातुओं ने नई ऊंचाई को छुआ। चांदी 13,000 रुपए की छलांग लगाकर 2,51,500 रुपए प्रति किलो रही।

शुद्ध सोना 4200 रुपए बढ़कर 1,56,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

जेवराती सोना 4,000 रुपए तेज होकर 1,46,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :

चांदी 2,51,500

शुद्ध सोना 1,56,000

जेवराती सोना 1,46,000

18कैरेट 1,21,700

14कैरेट 96,800

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti