Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दो दिन उदयपुर दौरे पर CM भजनलाल, पहले चंदन वन का करेंगे शुभारंभ

दो दिन उदयपुर दौरे पर CM भजनलाल, पहले चंदन वन का करेंगे शुभारंभ

दयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार से दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस पर्यावरण संरक्षण, जनजातीय विकास, ग्रामीण संवाद और कानून-व्यवस्था की समीक्षा पर रहेगा।

मुख्यमंत्री प्रदेश के पहले चंदन वन का शुभारंभ करेंगे, झाड़ोल क्षेत्र के बीड़ा गांव में ग्रामीणों के बीच रात्रि विश्राम करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यक्रमों और उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। वे शनिवार को डबोक एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दूधतलाई वन क्षेत्र में आयोजित 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में शामिल होंगे। यहां वे मुख्यमंत्री घोषणा-2026 के तहत विकसित किए जा रहे प्रदेश के पहले चंदन वन का शुभारंभ करेंगे और पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वे झाड़ोल तहसील के बीड़ा गांव पहुंचकर ग्राम विकास रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे तथा गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

रविवार कोनारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। कार्यक्रमों के बाद वे कैलाशपुरी स्थित एकलिंगजी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और फिर राजसमंद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम को उदयपुर लौटने पर मुख्यमंत्री राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद उदयपुर संभाग और सिरोही जिले के जिला कलक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti