Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट की पुनर्स्थापन कार्य तेजी से प्रगति पर

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट की पुनर्स्थापन कार्य तेजी से प्रगति पर

यपुर। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शुक्रवार को राज्य सरकार, HPCL Rajasthan Refinery Limited (एचआरआरएल) तथा Hindustan Petroleum Corporation Limited (एचपीसीएल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पचपदरा रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट-सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्यों एवं रिफाइनरी परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में मौजूद एचपीसीएल के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप तेजी से प्रगति पर हैं।

उन्होंने बताया कि 1 जून 2026 से कमीशनिंग गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएंगी तथा रिफाइनरी से विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों की निकासी आगामी कुछ सप्ताहों में प्रारंभ होने की संभावना है। समीक्षा के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि रिफाइनरी की अन्य प्रमुख इकाइयां - डीजल हाइड्रोटीटिंग यूनिट (डीएचडीटी), प्रोपलीन फ्लूड कैटेलिटिक क्रैकिंग यूनिट (पीएफसीसीयू), डिलेड कोकिंग यूनिट (डीसीयू) एवं मोटर स्पिरिट ब्लॉक (एमएस ब्लॉक) भी कमीशनिंग के उन्नत चरण में पहुंच चुकी हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि रिफाइनरी में उत्पादन शुरू होने से प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti