Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एसओजी की बड़ी कार्रवाई : बैक डेट की फर्जी बीपीएड डिग्री से नौकरी हासिल करने वाला बर्खास्त पीटीआई गिरफ्तार

एसओजी की बड़ी कार्रवाई : बैक डेट की फर्जी बीपीएड डिग्री से नौकरी हासिल करने वाला बर्खास्त पीटीआई गिरफ्तार

यपुर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने फर्जी बीपीएड डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

एसओजी ने आरोपी चन्द्र सिंह पटेल पुत्र छीला राम पटेल, जाति कुमावत पटेल, उम्र 41 वर्ष, निवासी तिलाईचों की धीमड़ी, बिलाड़ा, पुलिस थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण को 28 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।

चन्द्र सिंह पटेल पूर्व में तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के पद पर कार्यरत था, लेकिन एसओजी की जांच में उसकी बीपीएड डिग्री फर्जी पाए जाने के बाद संबंधित शिक्षा विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्तगी के बाद से ही वह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti