Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गोदाम में लाखों की नकबजनी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद

गोदाम में लाखों की नकबजनी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद

यपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने शुक्रवार को गोदाम में नकबजनी कर लाखों रुपए का सामान चोरी करने वाले पवन, अभिषेक वर्मा निवासी जवाहर सर्किल और विजय बैरवा शिवदासपुरा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि परिवादी अमनदीप निवासी उदय मार्ग तिलक नगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी फर्म प्रिंस इंफ्रा का गोदाम सांगासेतु पुलिया के पास शिकारपुरा रोड पर है।

गोदाम नगर निगम ने सील किया था और अंदर एल्यूमीनियम, कॉपर, पीतल, लोहे का स्क्रैप, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन और ग्राइंडर रखी हुई थी, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए थी। गोदाम का चौकीदार पारिवारिक कार्यक्रम के चलते कई दिनों से छुट्टी पर था। 14 मई की रात चोर गोदाम से भारी मात्रा में स्क्रैप और मशीनें चोरी कर ले गए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti