Dailyhunt
हेमलता प्रभु स्मृति समारोह में नारी सशक्तीकरण की गूंज

हेमलता प्रभु स्मृति समारोह में नारी सशक्तीकरण की गूंज

यपुर। जवाहर कला केंद्र में आयोजित 15वें हेमलता प्रभु स्मृति समारोह में गुरुवार को भावनाओंए स्मृतियों और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। शिक्षिका हेमलता प्रभु की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिष्यों, कला प्रेमियों और आमजन ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

समारोह की शुरुआत में सेवानिवृत्त आईएएस संगीता गैरोला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हेमलता प्रभु ने विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार किया। उन्होंने कहा, फेल्यर एंड सक्सेस, दोनों ही जीवन यात्रा का हिस्सा हैं, जो उनके व्यक्तित्व की प्रमुख सीख रही।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रियाक्षी अग्रवाल की नाट्य प्रस्तुति नंगा कपड़ा रही। इस प्रस्तुति में नारी की पीड़ा, सामाजिक बंधनों और आत्मबल को प्रभावी ढंग से मंच पर उकेरा गया। नाटक ने यह संदेश दिया कि स्त्री की पहचान उसके वस्त्रों से नहीं, बल्कि उसकी क्षमता और आत्मविश्वास से होती है। प्रस्तुति में कलारिपयट्टू, भरतनाट्यम और फ्लेमेंको जैसी कला विधाओं का समावेश दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।

आयोजन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और कला अनुरागियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम ने हेमलता प्रभु के शिक्षा, समाज और महिला सशक्तिकरण के योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti