Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारत आ रहे एलएनजी जहाज पर ड्रोन हमला: इंजन रूम से लगी आग, क्रू मेंंबर सुरक्षित

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारत आ रहे एलएनजी जहाज पर ड्रोन हमला: इंजन रूम से लगी आग, क्रू मेंंबर सुरक्षित

तेहरान। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसी बीच कतर से भारत आ रहे एक एलएनजी जहाज पर कथित ड्रोन हमला होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जहाज कतर के रास लाफान बंदरगाह से गुजरात के दहेज की ओर जा रहा था, तभी ओमान की खाड़ी में उस पर हमला हुआ।

हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और वहां से घना धुआं उठने लगा।

सूत्रों के मुताबिक जहाज पर कुल 29 चालक दल के सदस्य सवार हैं, जिनमें चार भारतीय नागरिक शामिल हैं। राहत की बात यह है कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहाज को कुछ नुकसान पहुंचा है, लेकिन पर्यावरणीय क्षति की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना के बीच अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर कथित हमलों के जवाब में ईरान पर कई हमले किए है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मंगलवार रात यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने तुरंत इस हमले की निंदा की और उसके विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमलों को समझौता ज्ञापन के पैराग्राफ एक और दो का गंभीर उल्लंघन बताया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti