Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जयपुर में कोडाई प्रीमियर लीग का धमाकेदार शंखनाद : उद्घाटन मुकाबले में कोडाई चैलेंजर की प्रचंड जीत, चर्चित निरवान बने प्लेयर ऑफ द मैच

जयपुर में कोडाई प्रीमियर लीग का धमाकेदार शंखनाद : उद्घाटन मुकाबले में कोडाई चैलेंजर की प्रचंड जीत, चर्चित निरवान बने प्लेयर ऑफ द मैच

जयपुर। मुहाना ग्राउंड पर आज ऐतिहासिक दिन रहा, जहां 'कोडाई प्रीमियर लीग' का भव्य और रंगारंग उद्घाटन संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के इस महा-उद्घाटन मुकाबले में कोडाई चैलेंजर ने खेल के हर विभाग में अपना दबदबा दिखाते हुए कोडाई किंग्स को DLS नियम के तहत 86 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त देकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोडाई चैलेंजर की टीम ने निर्धारित सीमित ओवरों के इस विशेष मुकाबले में 28.2 ओवर खेलकर 9 विकेट पर 185 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिसमें चरचित निरवान ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में 5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 54 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। सलामी बल्लेबाज देवांश टिंकर (8 रन) और शिवांजल अग्रवाल (18 रन) ने शुरुआत दी। कप्तान यश ब्रह्मभट्ट ने 28 रनों की संयमित पारी खेली, जबकि रचित बिना खाता खोले आउट हुए। सुनील मीना (0), आरव महर्षि (11 रन) और कार्तिकेय चौहान (1 रन) जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन अंत में शुभम निरवान ने 39 रनों की मूल्यवान पारी खेली और गौतम 18 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम को अतिरिक्त के रूप में 8 रन मिले।

कोडाई किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में राहुल ने 5.2 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट और कप्तान गैरी गजावत ने 6 ओवर में 35 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। माली को 5 ओवर में 25 रन देकर 1 सफलता मिली। नमन सिंघानिया (39 रन), अथर्व खंडाल (14 रन) और सुधांश (34 रन) को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

185 रनों के संशोधित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडर किंग्स की टीम इस उद्घाटन मैच के दबाव को नहीं झेल सकी और मात्र 17.5 ओवरों में 99 रनों पर ही सिमट गई। सलामी बल्लेबाज यश राज (0) और जतिन सावरिया (1 रन) को शुभम निरवान ने शुरुआत में ही समेट दिया। निरवान ने 28 रन और निहाल राज ने 14 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। थानवीर मात्र 7 रन ही बना सके। ऑलराउंडर माली ने 13 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 30 रन की तेज पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरा छोर नहीं मिला। इसके बाद टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। कप्तान गैरी गजावत (0), राहुल (0) और अथर्व खंडाल (0) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अंत में नमन सिंघानिया 7 रन पर नाबाद रहे और सुधांश 5 रन बनाकर आउट हुए।

कोडाई चैलेंजर के गेंदबाजों ने ऐतिहासिक उद्घाटन मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। स्पिनर कार्तिकेय चौहान ने अविश्वसनीय गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र 1 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शुभम निरवान ने 16 रन देकर 2 विकेट और चरचित निरवान ने 44 रन देकर 2 विकेट लिए। गौतम (4 रन) और सुनील मीना (11 रन) को 1-1 सफलता मिली। शिवांजल अग्रवाल (0 रन -1 विकेट) बेहद किफायती साबित हुए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti