Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जयपुर पुलिस आयुक्त की करधनी थाने में विशेष जनसुनवाई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान

जयपुर पुलिस आयुक्त की करधनी थाने में विशेष जनसुनवाई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान

यपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शनिवार को करधनी थाना परिसर में विशेष जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस आयुक्त ने परिवादियों की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

यह विशेष जनसुनवाई झोटवाड़ा सर्किल के झोटवाड़ा, कालवाड़, खोरा बिसल, मुरलीपुरा एवं करधनी थाना क्षेत्रों के परिवादियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध अजय सिंह, पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण सहित संबंधित पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti