Dailyhunt
जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत

जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत

यपुर। राजस्थान में छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को भी कई जिलों में मौसम बदला और इसके असर से कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले भी गिरे। जयपुर, अलवर, दौसा सहित कई जिलों में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई।

कोटा, अलवर और दौसा, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, बालोतरा, चित्तौड़गढ़ में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे यहां गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट आई। अंधड़ के कारण चूरू के बिदासर में बिजली का तार टूटकर छत पर गिर गया और इससे पिता-पुत्र की मौत हो गई।

आंधी बारिश के कारण कई जिलों में तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले एक सप्ताह दिन में तेज धूप का असर रहेगा, दोपहर बाद आंधी और कहीं कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने मई की शुरुआत में भी तेज गर्मी का असर रहने की संभावना जताई है। इधर प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर में तेज धूप और गर्मी का असर रहा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti