Dailyhunt
जेईसीसी में नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का आगाज : 200 से अधिक कंपनियां कर रही नवीनतम तकनीक और आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन, अत्याधुनिक समाधानों की दिखी झलक

जेईसीसी में नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का आगाज : 200 से अधिक कंपनियां कर रही नवीनतम तकनीक और आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन, अत्याधुनिक समाधानों की दिखी झलक

यपुर। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में राजस्थान ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन एवं प्रिंटर्स क्लब ऑफ इंडिया के सौजन्य से आयोजित नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का भव्य शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और विधायक गोपाल शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथियों और प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। त्रिदिवसीय इस प्रदर्शनी में देश-विदेश की 200 से अधिक अग्रणी कंपनियाँ नवीनतम तकनीक, आधुनिक मशीनरी और नवाचारों का प्रदर्शन कर रही हैं। एक्सपो में डिजिटल प्रिंटिंग, पैकेजिंग, ऑफसेट तकनीक सहित कई अत्याधुनिक समाधानों की झलक देखने को मिल रही है, जो उद्योग को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे।

यह आयोजन न केवल प्रिंटिंग इंडस्ट्री के विकास को गति देगा, बल्कि प्रदेशभर के लाखों प्रिंटिंग व्यवसायियों के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक तकनीक से जुड़ने और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में आदित्य सिंह (एमडी, प्रिंटिंग क्लब), आर.डी. भटनागर (अध्यक्ष), ललित कुमावत (डायरेक्टर), अजय गुप्ता (अध्यक्ष, ROPW), विकास अग्रवाल (जनरल सेक्रेटरी), नितिन नामदेव (डायरेक्टर) सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti