Dailyhunt
जीवन माताजी मंदिर मंडोर का 126वा पाटो उत्सव : विशाल हवन और भजनों का कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में शामिल होगें श्रद्धालु

जीवन माताजी मंदिर मंडोर का 126वा पाटो उत्सव : विशाल हवन और भजनों का कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में शामिल होगें श्रद्धालु

जोधपुर। जीवन माताजी मंदिर मंडोर का 126 वा पाटो उत्सव 21 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। इस बार मंदिर का पाटो उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सत्संग मंडली के कायस्थ सरदार भवनेश माथुर व आनंदीलाल माथुर ने बताया कि इस बार मंदिर का पाटो उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा मंडली के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल, जुगल गोरिया, मनीष माथुर, बीपी माथुर, राजू माथुर, सुनील माथुर ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक संयोजक समिति का गठन भी किया गया है।

मनोज माथुर सोनू, राकेश अनिल पोकर, लोकेश, रोबिन, खुशाल मयूरेश, दीपेश, सन्नी, बृजेश राजेश, मनीष,डॉक्टर सौरभ, इंजीनियर गौरव, सोमेंद्र रिंकू मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा विभिन्न श्रृंगारों के साथ हवन इत्यादि का कार्यक्रम भी रखा गया है। कायस्थ समाज के सभी परिवारों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti