जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने कैफेकी आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार के एक मैनेजर नरेश बैरवा (19) निवासी श्रीनाथ विहार कॉलोनी, जामडोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित तंबाकू फ्लेवर, हुक्के, चिलम और हुक्का पाइप जब्त किए हैं।
वहीं हुक्का पीते मिले सात युवकों के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत चालान कर जुर्माना वसूला गया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि राजापार्क गली नंबर-3 स्थित द चिल डेक कैफे पर दबिश दी। जांच में सामने आया कि कैफे में ग्राहकों को प्रतिबंधित तंबाकू फ्लेवर मिलाकर हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से कई प्रकार के प्रतिबंधित तंबाकू फ्लेवर, हुक्के, चिलम और अन्य सामग्री बरामद की गई।

