कानपुर। कानपुर में गुरुवार को गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के निकट ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।
हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

