Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल शख्स की मौत, मृतकों की संख्या 13 हुई

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल शख्स की मौत, मृतकों की संख्या 13 हुई

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में पिछले दिनो पटाखा फैक्ट्री में हुये विस्फोट में घायल एक और व्यक्ति की मौत के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बाया कि पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल उर्वशी (16) की आज तड़के प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में मृत्यु हो गयी।

वह पिछले दो दिनो से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी। चिकित्सकों के सभी संभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। विस्फोट में घायल होकर एसआरएन में भर्ती कराए गए पांच मरीजों में से अब तक दो मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।, जबकि शेष तीन मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उनका आवश्यक उपचार एवं नियमित निगरानी जारी है।

एसआरएन हॉस्पिटल के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. ए.के. वर्मा के निर्देशन में ट्रामा, क्रिटिकल केयर, सर्जरी एवं संबंधित विभागों की चिकित्सकीय टीम मरीजों के उपचार एवं निगरानी में लगातार जुटी हुई है। गौरतलब है कि कौशांबी जिले में मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन के बेहद करीब संचालित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट में पांच मजदूरों की मौत हो गयी थी जबकि उसी दिन शाम को छह अन्य घायलों की मृत्यु के बाद यह आंकड़ा बढ़ कर 11 हो गया था। हादसे के शिकार एक अन्य घायल की मंगलवार को एसआरएन अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti