Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 192 रुपए सस्ता, जयपुर में अब 2765 रुपए में मिलेगा

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 192 रुपए सस्ता, जयपुर में अब 2765 रुपए में मिलेगा

जयपुर। एलपीजी उपभोक्ताओं, विशेषकर होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत देते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 192 रुपए की कटौती की है।

नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू उपयोग के 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों ने देर रात कीमतों की समीक्षा के बाद नई रेट लिस्ट जारी की है। इसके अनुसार जयपुर में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2957 रुपए के बजाय 2765 रुपए में उपलब्ध होगा।

यह लगातार दूसरा महीना है जब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। इससे पहले जुलाई में कंपनियों ने 183.50 रुपए की कटौती की थी। इस प्रकार पिछले दो महीनों में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कुल 375.50 रुपए की कमी हो चुकी है, जिससे कारोबारियों को संचालन लागत में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर जयपुर में पहले की तरह 945.50 रुपए में ही उपलब्ध रहेगा। कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti