जोधपुर। जोधपुर शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। खांडा फलसा थाना क्षेत्र में मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते कातिलाना हमले में बदल गया।
हैरानी की बात यह रही कि 50 से अधिक बदमाशों ने थाने के ठीक बाहर एक युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से हमला कर दिया। घायल युवक का उपचार जारी है। उधर, इस पूरे मामले को लेकर थाना सीआई बलवंतराम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरअसल, बुधवार देर रात आखलिया चौराहे पर कार की टक्कर को लेकर मनीष जोशी और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हो गई।
विवाद के बाद कार सवार युवक सिवांची गेट की ओर निकल गया, जिसका पीछा करते हुए मनीष भी वहां पहुंच गया। सिवांची गेट स्थित खांडा फलसा थाने के बाहर हनुमान मंदिर के पास दोनों पक्षों में फिर विवाद भड़क उठा। आरोप है कि इकबाल खान उर्फ इक्कू बा के छोटे भाई सहित करीब 50 बदमाशों ने मनीष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की सरियों और लाठियों से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मनीष को तुरंत एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक थाने के बाहर भारी भीड़ जमा रही। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मनीष के पिता ओमप्रकाश जोशी का कहना है कि वे रात 11 बजे से सुबह 4 बजे

