Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया

नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को चार नकबजनी (सेंधमारी) के मामलों में वांछित चल रहे दिल्ली निवासी शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ शरीफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इससे पहले पुलिस इस मामले में दो आरोपियों फैजल और अलाउद्दनीन खान को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि शाहरुख उर्फ शरीफ फरार चल रहा था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि परिवादी सज्जन अग्रवाल 28 दिसंबर 2025 को परिवार सहित गांव में एक कार्यक्रम में गए थे।

1 जनवरी 2026 को लौटने पर घर के मुख्य द्वार और अंदर के ताले टूटे मिले तथा घर में सामान बिखरा पड़ा था। जांच में नकदी और आभूषण चोरी होना सामने आया। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पता चला कि वांछित आरोपी शाहरुख उर्फ शरीफ दिल्ली के शाहीन बाग थाने के एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद है। इसके बाद न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को जयपुर लाया गया और पूछताछ के बाद मुरलीपुरा के मामलों में गिरफ्तार किया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti