जयपुर। प्रांजल साहित्य अकादमी की ओर से जन कथाकार रत्नकुमार संभारिया के चर्चित उपन्यास नटनी पर शनिवार को एक विशेष साहित्यिक चर्चा का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम डॉ राधाकृष्णन स्टेट सेंट्रल लाइब्रेरी में होगा, जहां साहित्य प्रेमियों और बुद्धिजीवियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो किशोरीलाल पथिक, पूर्व अधिष्ठाता, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय करेंगे। जबकि डॉ राघव प्रकाश, परिष्कार महाविद्यालय के निदेशक, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

