Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पाकिस्तान में भीषण त्रासदी: गहरी खाई में गिरी बस; 40 लोगों की मौत, 8 घायल

पाकिस्तान में भीषण त्रासदी: गहरी खाई में गिरी बस; 40 लोगों की मौत, 8 घायल

स्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के शेरानी जिले में एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गयी और 08 अन्य घायल हो गये। शेरानी जिले के उपायुक्त हज़रत वली काकर ने शुक्रवार को बताया कि यह हादसा शेरानी के धना सर इलाके में हुआ, जो बलूचिस्तान के शेरानी जिले और उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले की सीमा के पास है।

दोनों जिलों की पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और शवों और घायलों खाई से बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में पहुँचाया।

बचाव कार्य से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने शिन्हुआ को बताया कि हादसे के समय बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से उत्तर-पश्चिम पेशावर जिले की ओर जा रही थी और पहाड़ी इलाके में एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गयी। बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार ने यात्रियों की मौत पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जबकि मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने संबंधित विभागों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिये।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti