Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज़का जियोग्लिफ्स के ऊपर पर्यटक विमान क्रैश, 11 विदेशी पर्यटकों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत

पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज़का जियोग्लिफ्स के ऊपर पर्यटक विमान क्रैश, 11 विदेशी पर्यटकों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत

लीमा। दक्षिणी पेरू में नाज़का जियोग्लिफ्स वाले पुरातात्विक स्थल के ऊपर एक छोटे पर्यटक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय प्रसारक टीवी पेरू ने अपनी रिपोर्ट में दी।

रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए 13 लोगों में से 11 विदेशी पर्यटक थे, जिनमें सात इटैलियन, दो जर्मन और दो स्पैनिश नागरिक शामिल थे और बाकी दो लोग विमान के क्रू मेंबर थे पेरू के रहने वाले थे।

दुर्धटना के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। विमान के क्रू ने अलार्म बजाया, उसके बाद संपर्क समाप्त हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लग गई। जब बचाव टीम मौके पर पहुंची, तो उन्होंने केवल यह पुष्टि की कि विमान में सवार सभी की मौत हो गई थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti