Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रदेश में जारी रहेंगी आंधी-बारिश की गतिविधियां, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में जारी रहेंगी आंधी-बारिश की गतिविधियां, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

यपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को भी कई जिलों में देखने को मिला। इसके असर से सवाईमाधोपुर, कोटा, चित्तौड़, अजमेर, नागौर, जोधपुर, पाली, टोंक, उदयपुर और अलवर सहित कुछ जिलों में बारिश हुई।

वहीं अजमेर, नागौर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। वहीं राजधानी जयपुर में शाम को मौसम बदला और बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों में निराशा रही। वहीं जयपुर के नजदीक बगरू और आसपास बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। वहीं इससे पहले दिन भर गर्मी का असर रहा। इधर मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह आंधी-बारिश का मौसम प्रदेश में बने रहने की संभावना जताई है। वहीं सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेंगी। वहीं 3-4 जून को एक और बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके असर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान तेज अंधड़ के साथ बारिश भी हो सकती है। इस बीच हीटवेव से राहत मिलेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti