Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रदेश पर मानसून की मेहरबानियां : दौसा में 4 इंच से ज्यादा बारिश, जयपुर में बादल छाए, केवल बूंदा-बांदी हुई

प्रदेश पर मानसून की मेहरबानियां : दौसा में 4 इंच से ज्यादा बारिश, जयपुर में बादल छाए, केवल बूंदा-बांदी हुई

यपुर। प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। इसके असर से कई जिलों में चार इंच से ज्यादा तक पानी बरसा। दौसा में सोमवार देर रात शुरु हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी रहा।

इससे जिले के महवा, सिकराय और बांदीकुई क्षेत्र में भारी बारिश हुई। खेतों और मुख्य मार्गों में पानी भर गया। दौसा जिले के मंडावर में सबसे अधिक चार इंच से ज्यादा बारिश हुई। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बीते 24 घंटों में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई। अलवर और भरतपुर जिले में भी अच्छी बारिश के चलते यहां दो इंच से ज्यादा पानी बरसा। करौली में भी दो इंच बारिश हुई। वहीं चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इन जिलों में एक से दो इंच तक बारिश हुई। अजमेर के किशनगढ़ में हनुमानगढ़ मेगा हाईवे के एक हिस्से में पानी भर गया। जलजमाव से नाराज दूरडंद के ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रखा। इधर राजधानी जयपुर में मंगलवार को बारिश नहीं हुई लेकिन कई इलाकों में केवल बूंदाबांदी ही हुई। हालांकि इससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है। जयपुर में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उत्तर पूर्वी व उत्तरी भागों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।

कल से फिर बनेगा नया तंत्र, तेज होगा बारिश का दौर :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर 6-7 अगस्त से नया परिसंचरण तंत्र बनने से फिर मानसून सक्रिय होगा। इसके असर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 7 से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं कहीं भारी या अतिभारी बारिश भी हो सकती है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो से तीन दिन बारिश की गतिविधियों में कमी रह सकती है। वहीं 7 से 9 अगस्त को कुछ भागों में फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti