Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रशांत किशोर की चुनावी एंट्री पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बिहार की राजनीति में होगा बड़ा धमाका

प्रशांत किशोर की चुनावी एंट्री पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बिहार की राजनीति में होगा बड़ा धमाका

टना। बिहार बाबू के नाम से मशहूर फ़िल्म अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शत्रुध्न सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बिहार में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरना प्रदेश की राजनीति में बड़ा धमाका है।

सांसद सिन्हा ने आज 'एक्स' पर ट्वीट कर कहा कि प्रशांत किशोर का चुनाव लड़ने का फैसला बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका है। उन्होंने कहा कि जनसुराज के सूत्रधार एक योग्य, दूरदर्शी तथा विलक्षण नेता हैं।

बिहारी बाबू ने कहा कि किशोर बुद्धिजीवी होने के साथ जन-जन के नेता और हर दृष्टि से योग्य व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशंसित एवं चर्चित व्यक्तित्व होने के साथ बिहार में सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सिन्हा ने कहा कि प्रशांत किशोर ने आखिरकार चुनावी मैदान में उतरकर बिहार की राजनीति ही नहीं, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच एक नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि एक 'बिहारी बाबू' होने के नाते उन्हें यह राजनीतिक घटनाक्रम बेहद रोचक और निश्चित रूप से विस्फोटक प्रतीत होता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti